ल्यूकोरिया की शिकार महिलाओं के लिए इलाज के 3 घरेलू उपाय, जानें बीमारी का कारण

ल्यूकोरिया की शिकार महिलाओं के लिए इलाज के 3 घरेलू उपाय, जानें बीमारी का कारण

सेहतराग टीम

महिलाओं में कई तरह के रोग होते हैं जो काफी कॉमन होते हैं। उन्हीं में एक है ल्यूकोरिया। यह लगभग 90 फीसदी महिलाओं में पाया जाता है। इसमें महिलाओं की योनि से सफेद पानी निकलता है। वैसे यह बीमारी काफी सामान्य होती है इसलिए महिलाएं इसे नजरअंदाज भी करती हैं। यही नहीं बार-बार होने से महिलाएं इसे किसी को बता भी नहीं पाती है और इस तरह महिलाएं इसे पालती रहती हैं। जबकि इससे महिलाओं के शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप घरेलू उपायों द्वारा इसे दूर करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। तो आइए जानते हैं कि इस बीमारी को महिलाएं कैसे दूर करें?

पढ़ें- किडनी रोग को लेकर महिलाएं जरूर जानें ये 5 बातें

महिलाओं की योनि मार्ग से सफेद पानी निकलना ल्यूकोरिया कहा जाता है। वैसे यह कई कारणों से होता है। सफेद पानी निकलने से अधिकतर दर्द नहीं होता हैं। लेकिन स्राव के समय खुजली हो सकती है। वहीं कई महिलाओँ को दर्द और जलन भी महसूस होती है। स्राव होने की वजह से योनी नम रहती है जिसकी वजह से जांघ के आस-पास लाली, कब्ज या सिरदर्द भी हो सकता है। फिलहाल यह बहुत गंभीर समस्या नहीं है फिर भी ल्यूकोरिया बहुत असुविधाजनक और परेशान कर सकता है और आपको इसका इलाज करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घरेलू उपाय से कैसे इस समस्या से महिलाएं अपनी रक्षा करें ? लेकिन उसके पहले आइए जानते है कि इसके होने के पिछे क्या कारण हैं।

कारण

अधिकतर महिलाएं अपने खान-पान को लेकर काफी लापरवाह होती हैं। इस वजह से उन्हें यह समस्या होती है जो महिलाएं अधिक मात्रा में मक्खन, दही, पनीर और अन्य कच्चा खाद्य पदार्थ खाती है उन्हें यह समस्या अधिक झेलनी पड़ती है। वहीं तेल से युक्त और तला हुआ भोजन भी खतरनाक होता है। यही नहीं पर्याप्त पोषण नहीं लेना भी महिलाओँ में ऐसी समस्या उत्पन्न करता है। वहीं महिलाओँ में कई ऐसी आदत होती है जिसकी वजह से उन्हें ल्यूकोरिया होती है। तो आइए जानते है उन आदतो की बारे में-

  • अधिक उपवास करने से।
  • कुछ उत्तेजित कल्पनाएं करने से।
  • डर्टी टॉक करने से।
  • सम्भोग में गलत पोज़िशन का इस्तेमाल करने से। 

इसके अलावा ये समस्या संक्रमण के कारण भी हो सकती है। यीस्ट संक्रमण कैंडिडा नामक फंगस के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण होता है। कैंडिडा ऐसा फंगस होता है जो आपकी योनी में मौजूद होता है लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो यह संक्रमण पैदा कर देता है और सफेद पानी की समस्या पैदा होती है। 

बचाव 

सेब का सिरका

सेब के सिरके में कई प्रकार के ऐसे स्वास्थ्य फायदे पहुंचाने वाले गुण होते हैं जो हमारी परेशानियों से लड़ने में कामयाब होते हैं। इसके एसिडिक गुण के कारण यह योनी में होने वाले स्त्राव का समाधान करता है। इसके लिए आप एक गिलास डिस्टिल्ड पानी 1 कप सेब के सिरके के साथ मिला लें। इसे अपनी योनी  दिन में दो बार धोने के लिए इस्तेमाल करें। इससे आपका सफेद पानी रुक सकेगा।  

तुलसी

तुलसी हमारे लिए कई बीमारियों और समस्याओं में मददगार साबित होती है। तुलसी एक ऐसा पौधा होता है जिसमें कई चिकित्सीय गुण होते हैं। यह प्रदर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बहुत ही पुराना उपाय है। अगर आप सफेद पानी की समस्या से परेशान हैं तो आप इसका रोजाना दूध में डालकर सेवन कर सकते हैं। आपको इससे काफी फायदा पहुंचेगा।

इलायची का इस्तेमाल है फायदेमंद

सफेद पानी निकलने की बीमारी में बड़ी इलायची एक कारगर उपाय है। बड़ी इलायची का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी इलायची के साथ माजूफल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीस लें। फिर इसी मात्रा में मिश्री का चूर्ण मिला लें। अब इस चूर्ण को सुबह-शाम 2-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। प्रतिदिन सुबह-शाम इस चूर्ण का सेवन करने से श्वेत प्रदर की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ऐसी बीमारियां जो सिर्फ महिलाओं को अपना शिकार बनाती हैं

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।